भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के पहले दिन ऑन-फील्ड अंपायर के गलत फैसले पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी। उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे है। आपको बता दे कि भारत ने 5वें टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड को 218 के स्कोर पर ढेर कर दिया और खुद स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए है। भारत इंग्लैंड के स्कोर से 83 रन पीछे है। 

Advertisement

भारत की पहली पारी के दौरान जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की तरफ से 7वां ओवर करने आये। ओवर की तीसरी गेंद एंडरसन ने शार्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली जो एंगल बनाते हुए लेग साइड पर जा रही थी। रोहित ने उसी दिशा में गेंद को धकेलने की कोशिश लेकिन गेंद से अच्छा संपर्क बनाने में असफल रहे। गेंद उनके पैड से टकराकर स्टंप के पीछे चली गई जहां विकेटकीपर ने इसे आसानी से पकड़ लिया। 

Advertisement

जब गेंद बल्ले से गुजर रही थी तो आवाज आयी और इंग्लैंड के फील्डरों ने कैच की अपील की। अंपायर जो विल्सन ने उन्हें आउट दे दिया। अंपायर के फैसले से रोहित शर्मा हैरान रह गए और उन्होंने मजेदार प्रतिक्रिया देने से पहले तुरंत रिव्यू लिया। उन्होंने कहा कि: "अबे चु**या है क्या?" रोहित का ये अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वो इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है। 

Also Read: Live Score

पहले दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान रोहित शर्मा 83 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं वहीं शुभमन गिल 39 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों बल्लेबाज दूसरे विकेट के लिए 31* (56) रन जोड़ चुके हैं। यशस्वी जायसवाल 58 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। रोहित और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 104 (124) रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र विकेट शोएब बशीर को मिला। भारत ने इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार