हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज में इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। इंग्लैंड टीम को उम्मीद थी कि वो इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन उन्होंने निराश किया। वहीं दूसरी तरफ हैरान कर देने वाली बात ये है कि एशेज 2023 में उनसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन जो रुट ने किया है। आपको बता दे कि एशेज सीरीज 2-2 से ड्रा रही। 

Advertisement

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंडरसन ने एशेज 2023 में 4 मैच खेले थे। इस दौरान वो 184.8 के स्ट्राइक रेट और 85.40 के औसत की मदद से 5 विकेट ही लेने में सफल हो पाए थे। वहीं दूसरी तरफ पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज जो रुट ने 5 मैचों में 53.1 के स्ट्राइक रेट और 28.66 की औसत की की मदद से 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता हासिल की थी। वो बतौर गेंदबाज इस सीरीज में एंडरसन से काफी बेहतर नजर आये थे। 

Advertisement

हालांकि एक सीरीज में न चलने से किसी भी खिलाड़ी की काबिलियत का पता नहीं चलता है। 41 वर्षीय एंडरसन एक चैंपियन गेंदबाज है और इसका अंदाजा आप उनके आंकड़ों को देखकर लगा सकते हैं। वो पिछले कई सालों से इंग्लैंड के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। वो टेस्ट में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंडरसन के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 183 मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 26.42 की औसत और 56.84 के स्ट्राइक रेट की मदद से 690 विकेट अपने नाम किये है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 32 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट हॉल लेने का कारनाम करके दिखाया है। वो बल्लेबाजी करना भी जानते है। वो 256 पारियों में 1340 रन अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार