25 अक्टूबर, वेलिंग्टन (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम ने खुलासा किया है कि इस समय टीम में मौजूद सबसे अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर बतौर कप्तान टीम के अन्य सदस्यों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने में असफल रहे थे। मैक्लम ने अपनी आत्मकथा 'डिक्लेयर' में टेलर के साथ अपने मनमुटाव पर पूरा अध्याय ही लिख डाला है।

युवराज सिंह की उम्मीद पर चयनकर्ताओं ने पानी फेरा, अंतिम 2 वनडे के लिए टीम में नहीं बना पाए जगह

Advertisement

मैक्लम ने टेलर की कप्तानी और उन घटनाओं के बारे में विस्तार से लिखा है, जिसके कारण उन दोनों के बीच मनमुटाव हुआ। किवी टीम को पिछले साल हुए विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने वाले मैक्लम ने हालांकि कहा है कि टेलर की कप्तानी छीनने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

Advertisement

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' ने मैक्लम की पुस्तक के हवाले से लिखा है, "टीम बैठकों में कोच माइक हेसन पहले सभी के विचार जानते थे और फिर रॉस टेलर से उन विचारों पर मंथन कर निष्कर्ष निकालने के लिए कहते और आगे उठाए जाने वाले कदमों पर अपना विचार रखने के लिए कहते। लेकिन टेलर सिर्फ सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त कर देते।"

धोनी ने कर दिया ऐलान, कोहली और सचिन में कौन है बेहतर..

मैक्लम ने आगे लिखा है, "रॉस कुछ नहीं कहता था। एक शब्द भी नहीं। पता नहीं वह क्या सोचता रहता था? मेरे पास कोई विचार नहीं है। रॉस पर लगभग सभी परिस्थितियों में विश्वास किया जा सकता था। उसने कोच हेसन के सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा था।"

BREAKING: कप्तान के तौर पर वनडे में माही ने तोड़ा पोटिंग के रिकॉर्ड को

टेलर की कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम दिसंबर, 2012 में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार कोई टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल रही थी, लेकिन टेलर ने इसके ठीक बाद पद से इस्तीफा दे दिया और दौरे से दक्षिण अफ्रीका लौट गए, जिसके कारण मैक्लम को कप्तान चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार