रॉस टेलर (Ross Taylor) ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में रॉस टेलर ने अपना विदाई मैच खेला। रॉस टेलर का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा और उन्होंने अपने बल्ले के दमपर कीवी टीम को ढेर सारे मैच जितवाए। रॉस टेलर अपने विदाई मैच में तीन बच्चों मैकेंजी, जोंटी और एडिलेड को साथ लेकर आए थे।

Advertisement

रॉस टेलर की 10 साल की बेटी Mackenzie Taylor अपने पिता के बेहद करीब हैं। रॉस टेलर के संन्यास पर रिएक्शन देते हुए मैकेंजी टेलर ने कहा, 'मुझे आशा है कि उन्होंने अपनी उंगली को चोट नहीं पहुंचाई होगी क्योंकि उन्हें कल लॉन का काम करना है।'

Advertisement

बता दें कि रॉस टेलर के तीनों बच्चे न्यूजीलैंड की जर्सी पहने हुए उनके साथ राष्ट्रगान के लिए आए थे। जैसे ही राष्ट्रगान शुरू होता है तब टेलर अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और उनके आंसू बह निकलते हैं। ये काफी ज्यादा इमोशनल पल था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। टेलर ने पिछले साल के अंत में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

मालूम हो कि रॉस टेलर इंटनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 मैच खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। रॉस टेलर ने मार्च 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं WTC चैंपियनशिप जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी रॉस टेलर उस टीम का भी हिस्सा थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार