इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, ये लक्ष्य और भी बड़ा हो सकता था लेकिन क्योंकि केकेआर ने हेनरिक क्लासेन का विकेट जल्दी ले लिया और इसी के चलते सनराइजर्स की बल्लेबाजी बीच के ओवरों में लड़खड़ गई।

Advertisement

हालांकि, जिस तरह से क्लासेन आउट हुए उसने हर किसी के होश उड़ा दिए। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने डीप में एक ऐसा कैच पकड़कर क्लासेन की पारी का अंत किया जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। कैमरून ग्रीन के ओवर में क्लासेन ने एक और छक्का लगाने की कोशिश की मगर पॉवेल ने बाउंड्री पर एक हाथ से ज़बरदस्त कैच लपककर उनके इरादों पर पानी फेर दिया। उनके इस शानदार कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मुकाबले की बात करें तो ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स के लिए 28 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन ठोके, वहीं ईशान किशन ने भी 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के ठोककर 42 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका जिस वज़ह से SRH की टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 165 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर KKR के गेंदबाज़ों की तो वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके।। इनके अलावा वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक हासिल किया। कुल मिलाकर यहां से अब ये मुकाबला जीतने के लिए KKR को 166 रन बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार