बेंगलुरू, 14 मई (CRICKETNMORE): अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 129) और कप्तान विराट कोहली (109) की शतकीय पारियों के बाद, गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन केबलबूते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को गुजरात लायंस को 144 रनों से करारी शिकस्त दी। यह आईपीएल इतिहास में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी हार है।

Advertisement

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए लीग के 44वें मैच में बेंगलोर ने कोहली और डिविलियर्स के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 229 रनों की साझेदारी की बदौलत गुजरात को 249 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। गुजरात की टीम बड़े लक्ष्य का दबाव नहीं झेल सकी और 18.4 ओवरों में 104 रनों पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

डिविलियर्स ने अपनी तूफानी पारी में 52 गेंदों में 12 छक्के और 10 चौके लगाए। वहीं, विराट ने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और आठ छक्के तथा पांच चौके लगाए। डिविलियिर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच में अपने नियमित कप्तान सुरेश रैना के बिना उतरी गुजरात कहीं नजर नहीं आ रही थी। गेंदबाजों के बुरे प्रदर्शन के बाद टीम की बल्लेबाजी भी ढह गई। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

टीम के लिए सबसे ज्यादा 37 रन एरॉन फिंच ने बनाए। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा (21) और इस मैच में टीम की कमान संभाल रहे ब्रेंडन मैक्लम (11) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

ड्वायन स्मिथ (7) आज के मैच में कुछ खास नहीं कर सके और दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैक्लम और जडेजा ने दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़ टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़े लक्ष्य के सामने यह दोनों भी धराशायी हो गए।

Advertisement

इन दोनों के बाद फिंच ही अकेले एक छोर पर संघर्ष करते रहे और दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे।

बेंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट क्रिस जोर्डन ने लिए। उनके अलावा यजुवेन्द्र चहाल ने तीन, सचिन बेबी ने दो, श्रीनाथ अरविन्द ने एक विकेट लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने क्रिस गेल (6) को 19 के कुल स्कोर पर खो दिया था। इसके बाद कोहली और डिविलियर्स ने टीम को उस मुकाम पर पहुंचा दिया जहां से हारना लगभग नामुमकिन था। टीम ने पहले 10 ओवरों में एक विकेट खोकर 76 रन बनाए थे। लेकिन अंतिम 10 ओवरों में कोहली और डिविलियर्स ने 172 रन जोड़े जिसमें से अंतिम पांच ओवरों में 112 रन आए।

Advertisement

कोहली और डिविलियर्स के बीच यह इस सत्र की चौथी शतकीय साझेदारी थी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 16 ओवरों में 14.31 की औसत से रन जोड़े। इस मैच में डिविलियर्स ने आईपीएल में अपने तीन हजार रन भी पूरे किए।

गुजरात के गेंदबाज इन दोनों के आगे बेबस थे और हर कोने में गेंद को जाते हुए देखने के सिवा कुछ नहीं कर पा रहे थे। कोहली अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर आउट हुए। उनके बाद आए शेन वाटसन आखिरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार