7 मई,(CRICKETNMORE)। नौ मैचों में छह हार के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेबल टॉपर सनराइजर्स हैदराबाद को टक्कर देगी।

Advertisement

कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो अपने बाकी बचे पांच मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

Advertisement

बैंगलोर की टीम काफी हद तक कप्तान विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के ऊपर टिकी हुई है। इन दोनों में से अगर कोई बल्लेबाज नहीं चलता तो पूरी टीम बिखर जाती है। 

ब्रैंडन मैकुलम जैसे विस्फोटक बल्लेबाज अपना स्वभाविक खेल दिखाने में नाकाम रहे हैं। पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अर्धशतक बनाकर टीम में अपनी जगह बरकरार रखने का दावा पेश किया है। कोहली और डी विलियर्स के बाद बैंगलौर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मनदीप सिंह को निचले क्रम में जिम्मेदारी भरी पारी खेलनी होगी। 

 

लंबे समय से गेंदबाजी आरसीबी के लिए सबसे बड़ी परेशान साबित हुई है। उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, यजवेंद्र चहल विकेट लेने में कामयाब रहे हैं, लेकिन महंगे साबित हुए हैं। 

Advertisement

वहीं हाल ही में प्लेइंग इलेवन का शामिल हुए टिम साउदी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।  

देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, मनदीप सिंह, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउथी, मुरुगन अश्विन / वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, यजजेंद्र चहल

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार