जयपुर, 19 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज सवाई मान सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। क्योंकि प्लेऑफ में जाने के लिए दोनों को इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार है। सिर्फ जीत हालांकि इनकी राह साफ नहीं करेगी, बल्कि अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए उन्हें दूसरी टीमों के मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। 

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर ने अपने पिछले मैच में मजबूत टीम सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा था। 
बेंगलोर, राजस्थान और किंग्स इलेवन पंजाब के भी 12-12 अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट के मामले में बेंगलोर इन टीमों से आगे है और पांचवें स्थान पर काबिज है। 

 

बेंगलोर की बल्लेबाजी फॉर्म में है। अभी तक कप्तान कोहली और डr विलियर्स के जिम्मे ही टीम की बल्लेबाजी का भार होता था लेकिन हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में बाकी बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मोइन अली ने आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक जमाया तो वहीं अंत में कोलिन डी ग्रांडहोम और सरफराज खान ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया। 

कोहली को उम्मीद होगी इस अहम मैच में भी उनके बल्लेबाज इसी तरह के प्रदर्शन को जारी रखें और बल्ले से रन बनाए। 

गेंदबाजी में भी बेंगलोर ने शानदार प्रदर्शन किया और हैदराबाद को काफी प्रयासों के बाद भी रोके रखा। 

Advertisement

तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी उमेश यादव, मोहम्मद सिराज तथा टिम साउदी पर है। वहीं स्पिन का जिम्मा यजवेंद्र चहल और अली के कंधों पर है। 

संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी  डी विलियर्स, सरफराज खान, यजवेंद्र चहल, मनदीप सिंह, कोलिन डी ग्रांडहोम, उमेश यादव, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, टिम साउदी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार