RCB को लगा तगड़ा झटका, ये धाकड़ ऑलराउंडर 2 हफ्ते के लिए हुई WPL 2026 से बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार (Pooja Vastrakar) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण WPL 2026 से दो हफ्ते के लिए बाहर हो गई हैं। आरसीबी के हेड कोच मालोलन रंगराजन ने शुक्रवार (9 जनवरी) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच के बाद इस बात की पुष्टि की।
आरसीबी के WPL 2026 के पहले मैच के बाद मालोलन ने कहा, "पूजा वस्त्रकार मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। CoE (बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) से रिलीज़ होने से दो हफ्ते पहले, दुर्भाग्य से उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार वह दो हफ्ते और वहीं रहेंगी। पहले वह अपने कंधे की चोट के लिए CoE में थीं, अब उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है। यह एक हफ़्ते-दर-हफ़्ते की प्रक्रिया है। तो देखते हैं कि वह अब किस स्थिति में हैं।"
आरसीबी ने WPL 2026 की शानदार शुरूआत की और मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। पहले गेंदबाजी में नादिन डी क्लर्क के धमाल फिर बल्लेबाजी में 44 गेंदों में 63 रन की पारी से आरसीबी ने 3 विकेट से जीत हासिल की।
वहीं ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज भी मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर नहीं उतर पाईं क्योंकि वह कंधे की चोट से उबर रही हैं, जैसा कि हेड कोच लिसा कीथली ने जानकारी दी।
कीथली ने कहा, “ दुर्भाग्यवश उनका कंधा ठीक नहीं है। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी और वह खेलने के काफी करीब थीं। आज रात खेलने के लिए यह उनेके लिए थोड़ा ज़्यादा जल्दी था। हम देखेंगे कि कल वह कैसा महसूस करती हैं, और क्या वह कल के मैच के लिए फिट है। लेकिन वह सच में बहुत करीब है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
टूर्नामेंट में करीबी हार के बाद मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस अब शनिवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।