Australia vs England, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) ने शुक्रवार (27 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। ओवरटन ने अपने कोटे के चार ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जिसमें एक मेडन ओवर रहा।

ओवरटन इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सैम कुरेन ने किया था, जिन्होंने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

जेमी ओवरटन का प्रदर्शन, 5वें या उससे निचले क्रम पर गेंदबाजी करने वाले किसी तेज गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजी प्रदर्शन हैय़  उनसे आगे केवल उमर गुल हैं, जिन्होंने 2009 T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

यह पहली बार है जब गाबा में टी-20 इंटरनेशनल में किसी गेंदबाज ने पारी में पांच विकेट लिए हैं। इससे पहले मिचले स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.5 ओवर में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह ऑस्ट्रेलिया का घर में बनाया गया सबसे कम टी-20 इंटरनेशनल स्कोर है।  मेजबान टीम के लिए सैम हार्पर ने 26 रन और जेक फ्रेजर मैकगर्ग ने 22 रन की पारी खेली। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के लिए ओवरटन के अलावा लियाम डॉसन ने 3 विकेट औऱ कुरेन ने 1 विकेट चटकाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार