Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुतरात टाइटंस को 92  रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन फाइनल में एंट्री कर ली है। 

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरूआत खराब रही और 17 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा और इसके बाद विकेट की पतझड़ लग गई। पावरप्ले के अंगर गुजरात की आधी टीम आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

इसके बाद नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल तेवतिया ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं जोस बटलर के बल्ले से 11 गेंदों में 29 रन आए। टीम ते आठ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुं पाए, जिसके चलते गुजरात 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। 

गुजरात के लिए जैकब डफी ने 3 विकेट, रासिख सलाम डार, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट, जोश हेजलवुड 1 विकेट हासिल किया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। जो टूर्नामेंट के प्लेऑफ की इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के जड़े। यह आईपीएल प्लेऑफ में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी है।

उनके अलावा विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन, क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों में 43 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

गुजरात के लिए कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार