रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)  ने गुरुवार (29 मई) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS)  को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी ने फाइनल में एंट्री कर ली है और टीम ने चौथी बार यह कारनामा किया है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब किंग्स ने 14.1 ओवर में 101 रन बनाए। जिसमें मार्कस स्टोइनिस ने 26 रन की पारी खेली। टीम के आठ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें फिल सॉल्ट ने 27 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली।

Advertisement

सबसे तेज जीत

आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते हुए में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम दर्ज हो गया है। आरसीबी 10 ओवर यानी 60 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल की। इससे पहले आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंद बाकी रहते हुए मुकाबला जीता था। 

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा जीत

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

आरसीबी की आईपीएल 2025 में यह दसवीं जीत है और यह दूसरी बार है जब एक सीजन में टीम ने इतनी जीत हासिल की है। इससे पहले आईपीएल 2011 में भी आरसीबी ने दस मैच जीते थे और टीम उस सीजन भी फाइनल में पहुंची थी। 

ऐसा करने वाली पहली टीम

आरसीबी आईपीएल के इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने प्लेऑफ मुकाबले में विरोधी टीम को 15 ओवर के अंदर ऑलआउट करने का कारनामा किया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार