रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए पिछले तीन टी20 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है और अचानक से भारतीय टीम की कई कमजोरियां उजागर हो गई हैं। एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मेन इन ब्लू हारी तो ऐसा लगा कि चलो जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल नहीं हैं और इनके आने के बाद तस्वीर बदल जाएगी। इसके बाद फैंस को झटका तब लगा जब मोहाली में खेले गए पहले टी20 में भी भारतीय गेंदबाज एक बार फिर से बिखरे हुए दिखे।

Advertisement

इस मैच में तो हर्षल पटेल ने भी वापसी की थी लेकिन उनकी 24 गेंदों पर कंगारुओं ने 49 रन लूट लिए। हालांकि, फैंस को अब सिर्फ बुमराह से उम्मीदें हैं कि उनकी वापसी से टीम की गेंदबाज़ी सुधर जाएगी लेकिन भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लगता है कि अकेले बुमराह इस समस्या का हल नहीं हो सकते हैं।

Advertisement

आरपी सिंह ने क्रिकबज पर बोलते हुए कहा, "टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये अच्छे संकेत नहीं हैं। जब हमने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो हमने सोचा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे पास हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं थे। अब हर्शल पटेल भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रहे थे, लेकिन हम फिर भी हार गए। ये भी संभव है कि अगर जसप्रीत बुमराह अगले दो मैचों में वापसी करते हैं तो उनकी भी जमकर पिटाई हो।"

वैसे अगर आरपी सिंह की बातों पर गौर किया जाए तो उन्होंने एक बहुत ही प्रासंगिक मुद्दा उठाया है। ये सच है कि बुमराह अकेले भारत की गेंदबाजी को रातों रात नहीं बदल सकते। इसके लिए उन्हें दूसरे छोर से भी बाकी गेंदबाज़ों के साथ की जरूरत होगी। अगर बाकी गेंदबाज़ों का समर्थन नहीं मिला तो उनकी सारी कोशिशें बेकार हो जाएंगी। आखिर क्रिकेट एक टीम गेम है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार