हैदराबाद, 21 मई (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जहां एक ओर मुंबई का लक्ष्य अपना तीसरा खिताब जीतने का होगा, वहीं पुणे की कोशिश अपना पहला खिताब जीतने की होगी। फाइनल मैच से पहले पुणे की टीम को मिला इस दिग्गज का साथ- ट्विट कर दी शुभकामना

Indian Twenty20 League, 2017

   MUM   V/S   PNE  

Final - Pune v Mumbai

Sun May 21 20:00 IST

Scorecard | Commentary

Advertisement

उल्लेखनीय है कि इस फाइनल से पहले आईपीएल के इस संस्करण में पुणे, मुंबई को तीन बार हरा चुकी है। 

Advertisement

इस मैच के लिए पुणे और मुंबई की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीमें : 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल जॉनसन और लसिथ मलिंगा।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, ल्यूक फग्र्यूसन, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और एडम जाम्पा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार