सीपीएल के मौजूदा सीज़न में बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलने वाले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स अब यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस का एक बार फिर से मनोरंजन होने की उम्मीद है।

Advertisement

फिलिप्स को राजस्थान की टीम ने दो कारणों से अपनी टीम में शामिल किया है। उनमें से एक कारण ये है कि जोस बटलर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दूसरा कारण फिलिप्स का बल्ले से अपना फॉर्म है जो न्यूजीलैंड और अन्य सभी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा रहा है। राजस्थान रॉयल्स में एंट्री पाकर फिलिप्स काफी खुश हैं।

Advertisement

फिलिप्स ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा, “सबसे पहले, मुझे पता था कि मेरे आगे अन्य खिलाड़ी हैं और फिर खिलाड़ियों के बाहर होने के साथ, यह अवसर आया। कुछ अन्य टीमें थीं जो मुझे चाहती थीं, लेकिन ये सच है कि मैं पहले से ही बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेल रहा था और मेरे लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ जाने का फैसला सही था।”

बटलर के स्थान पर इस टूर्नामेंट में आने के बारे में बात करते हुए, फिलिप्स ने कहा, "टीम ने मुझे एक भूमिका निभाने के लिए शामिल किया है, इसलिए यह वास्तव में ऐसा नहीं है कि मैं जोस की कमी भरने के लिए आया हूं, मैं शायद एक रिप्लेसमेंट होने के बजाय अपनी खुद की छाप छोड़ने की तलाश में आया हूं।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार