आईपीएल 2023 के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है लेकिन अब उनका भाग्य उनके हाथ में ना होकर दूसरी टीमों के नतीजों पर टिका हुआ है। जबकि राजस्थान के खिलाफ हार के साथ पंजाब की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Advertisement

पंजाब के खिलाफ राजस्थान की टीम 187 रनों का पीछा कर रही थी और उन्हें आरसीबी के नेट रनरेट से आगे निकलने के लिए ये मैच 18.3 ओवरों में जीतना था लेकिन वो 19.4 ओवरों में ये मैच जीते जिसके चलते उनका नेट रनरेट अभी भी आरसीबी से थोड़ा कम है ऐसे में अब राजस्थान के फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि आरसीबी अपना आखिरी मैच 5 या उससे ज्यादा रनों से हार जाए ताकि राजस्थान उनसे ऊपर आ जाए। खैर इस समय राजस्थान की टीम के हालात जैसे भी हैं इसके लिए वो खुद ही जिम्मेदार हैं क्योंकि पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दूसरे हाफ में वो बहुत खराब खेले और अब यही कारण है कि वो टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं।

Advertisement

संजू सैमसन भी पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान की हालत देखकर काफी नाखुश हैं और उन्हें लगता है कि उनकी टीम काफी अच्छी थी लेकिन पॉइंट्स टेबल पर जो दिख रहा है वो हैरान करने वाला है। पंजाब के खिलाफ मैच के बाद संजू ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैच के अंत में, जब हेटी (हेटमायर) मजबूती से खेल रहा था तो हमने सोचा कि हम 18.5 तक मैच समाप्त कर लेंगे। हमारे पास बेहतरीन टीम है और ये देखना थोड़ा चौंकाने वाला है कि हम टेबल पर कहां खड़े हैं। मैं लगभग हर मैच में जायसवाल के बारे में बात करता रहा हूं। उन्होंने परिपक्वता दिखाई है। ऐसा लगता है कि उन्होंने 100 टी20 मैच खेले हैं। लगभग 90 प्रतिशत बार हमें लगता है कि बोल्ट पहले ओवर में विकेट ले लेंगे। पिछले कुछ मैचों में हम दबाव में भी थे।'

अगर इस मैच की बात करें तो 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ये मैच 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में 8 चौको की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार