आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला बुधवार(11 मई) को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में RR ने अश्विन की अर्धशतकीय पारी के दम पर डीसी के सामने 161 रनों का टारगेट सेट किया है। 

Advertisement

इससे पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत देने में नाकाम रहे। इसी बीच धाकड़ बल्लेबाज़ जोस बटलर चेतन सकारिया के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे। जोस ने 11 गेंदों पर 7 रनों की पारी खेली।

Advertisement

बटलर के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए रविचंद्रन अश्विन मैदान पर आए जिसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। टीम को दूसरा झटका जायसवाल के रूप में पारी के 9वें ओवर लगा। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली और उनका विकेट मिचेल मार्श ने हासिल किया।

दो विकेट गंवाने के बाद तीसरे विकेट के लिए अश्विन और देवदत्त पडिक्कल ने 53 रनों की पार्टनरशिप की जिसके दौरान अश्विन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अश्विन ने 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेल हालांकि इसके बाद वह मिचेल मार्श के खिलाफ पारी के 15वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने विकेट तो कम गंवाए थे, लेकिन डीसी के गेंदबाज़ों के खिलाफ रन काफी धीमी गति से आ रहे थे। यही वज़ह थी जिस कारण कप्तान संजू सैमसन ने पहली गेंद से प्रहार करना का प्रयास किया लेकिन इसी कोशिश में वह 6 रनों के निजी स्कोर पर एनरिक नॉर्खिया के ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और 30 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। इसी बीच रियान पराग भी पारी को तेजी देने की कोशिश में 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर पेवलियन लौट गए। पराग का विकेट चेतन सकारिया ने चटकाया, वहीं पडिक्कल को नॉखिया ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

राजस्थान की पारी के आखिरी ओवरों में रस्सी वैन डर डूसन(12) और ट्रेंट बोल्ड(3) ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन दिल्ली के गेंदबाज़ी की सटीक लाइन लेथ के आगे उनकी सभी कोशिश नाकाम रही और रॉयल्स की टीम डीसी के खिलाफ सिर्फ 160 रन ही स्कोरबोर्ड पर टांग सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए चेतन साकरिया, एनरिक नॉर्खिया और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट हासिल किये।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार