IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर (Jos Buttler) के शानदार शतक के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है। बटलर ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 100 रनों की आतिशी पारी खेली। ये बटलर का आईपीएल में दूसरा शतक है। 

Advertisement

बटलर ने पूरे मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के हर गेंदबाज़ की जमकर कुटाई की लेकिन शुरुआत उन्होंने मुंबई के युवा गेंदबाज़ बेसिल थंपी के साथ की। थंपी अपना पहला ही ओवर करने आए थे लेकिन बटलर ने उनपर बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया और चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 26 रन लूट लिए। थंपी ने बटलर से बचने के लिए हर कोशिश की लेकिन बटलर ने उनकी हर गेंद पर चौके-छक्के के साथ ही जवाब दिया। 

Advertisement

इस ओवर में 3 छक्के और 2 चौके लगाने वाले बटलर को मूमेंटम इसी ओवर से मिला और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। थंपी का पहला ओवर देखने के बाद रोहित शर्मा ने पूरे मैच में उनसे गेंदबाज़ी नहीं कराई। राजस्थान ने बीच के ओवरों में शानदार खेल दिखाया लेकिन अंत के ओवरों में आकर राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई और हैरान करने वाली बात ये रही कि आखिरी पांच विकेट सिर्फ 10 रन के अंदर ही गिर गए। 

यही कारण रहा कि एक समय 200 के पार जाने वाला स्कोर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रनों तक ही सीमित रह गया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर पाती है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार