चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 में सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की। इस बीच ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का एक छक्का चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खड़ी टाटा टियागो कार पर जा लगा। आपको बता दे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

Advertisement

गायकवाड़ ने चौथा ओवर करने आये स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। ऑफ-साइड पर गिरी गेंद पर गायकवाड़ ने आगे बढ़ते हुए इनसाइड-आउट छक्का मारा जिसने सीधे टाटा कार को हिट किया और डेंट लग गया। ऐसे में टाटा टियागो ईवी गेंद टकराने पर 5 लाख रुपये का दान देगा। आपको बता दे जब भी गेंद सीधे  टाटा टियागो ईवी पर जाकर लगेगी तो 5 लाख रुपये का दान  जाएगा। इन रुपयों का इस्तेमाल पौधे लगाकर कर्नाटक में कॉफी बागानों की जैव विविधता को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। 

Advertisement

आपको बता दे कि गायकवाड़ ने इस मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 31 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने उन्होंने पहले विकेट के लिए डेवोन कॉनवे के साथ 9.1 ओवरों में 110 रन की साझेदारी की। कॉनवे ने 29 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। 

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद कहा था कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम जानना चाहते हैं कि हम किस चीज का पीछा कर रहे हैं। डीसी के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैच के सभी हिस्सों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें आज फिर से प्रदर्शन करने और उन प्रदर्शनों को बेहतर करने की जरूरत है। जयदेव उनादकट की जगह यश ठाकुर ने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई है।" 

चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने कहा, "यहाँ वापस आना बहुत मायने रखता है। आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था लेकिन हमने यहां ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है। हम यहाँ केवल 5-6 सीजन ही रहे हैं। यह पहली बार है जब पूरा स्टेडियम भरा होगा, पहले कुछ स्टैंड खाली थे। वास्तव में खुशी है कि हमें यहां चेपॉक में अपने सभी घरेलू मैच खेलने को मिले, यह बहुत मायने रखता है। हमारी सेम टीम है। जरूरत है कि हम अपनी स्थिति का आकलन करते रहें और अपने लक्ष्यों की समीक्षा करते रहें, एक रीयलिस्टिक गोल को ध्यान में रखें और वहां से आगे बढ़ें।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार