चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक जड़तकर इतिहास रच दिया। गायकवाड़ ने 58 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रनों की पारी खेली।

Advertisement

गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी में माइकल हसी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले हसी ने आईपीएल 2013 में मुंबई के खिलाफ दिल्ली में हुए मुकाबले में 58 गेंदों में नाबाद 86 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

गायकवाड़ यूएई की सरजमीं पर आईपीएल में लगातार चार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल आरसीबी के खिलाफ नाबाद 65 रन, केकेआर के खिलाफ 72 और पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 62 रनों की पारी खेली थी।

खराब शुरूआत के बाद कराई वापसी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरूआत खराब रही और 24 रन के कुल स्कोर पर फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना और कप्तान एमएस धोनी आउट होकर पवेलियन लौट गए। साथ ही अंबाती रायडू भी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद गायकवाड़ ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े।

Advertisement

गायकवाड़ के अलावा रविंद्र जडेजा ने 26 औऱ ड्वेन ब्रावो ने 23 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार