चैन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को एमएस धोनी (MS Dhoni) के फेमस हेलीकॉप्टर शॉट का नया वर्जन खेलते हुए देखा गया। गुजरात के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का सामना करते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिनी-हेलीकॉप्टर स्ट्रोक लॉन्च किया था।

Advertisement

जोसेफ की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को रुतुराज गायकवाड़ ने खाली मिड-विकेट क्षेत्र में घुमाकर चौंका बटोरा। अल्जारी जोसेफ मुख्य रूप से ऑफ-साइड क्षेत्र में गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे तब गायकवाड़ ने अपने कप्तान धोनी के अंदाज में गेंद को ऑन-साइड की दिशा में खेलकर चौंका बटोरा।

Advertisement

गेंदबाज जोसेफ ने गेंद को ओवर-पिच करने में गलती की थी, जिसने रुतुराज गायकवाड़ को गेंद के नीचे आने और धोनी के प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट के अपने लेटेस्ट वर्जन को खेलने का समय और जगह दिया। बल्लेबाज ने गेंद को बाहर से अपने डाउनस्विंग में सही पाया और शॉर्ट मिड-विकेट क्षेत्र में खेल दिया।

यह इस सीज़न में रुतुराज गायकवाड़ द्वारा खेले गए सबसे प्रभावशाली स्ट्रोक्स में से एक था। रुतुराज गायकवाड़ पिछले सीजन चेन्नई के लिए जबरदस्त फॉर्म में थे। आईपीएल 2021 में इस बल्लेबाज ने 45.35 के औसत और 136.26 के स्ट्राइक-रेट से 635 रन बनाए। चेन्नई की टीम ने आईपीएल 2021 का खिताब जीता था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार