नीदरलैंड ने यूएई और ओमान में में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पीटर सीलार को टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं कॉलिन एकरमैन उप-कप्तान हैं। माइकल रिपन, टॉम कूपर और विवियन किंगमा को टीम में जगह नहीं मिली हैं।
Advertisement
इसके अलावा टीम में 41 वर्षीय ऑलराउंडर रियान टेन डोइशे (Ryan Ten Doeschate) को टीम में चुना गया है। वह नीदरलैंड के लिए आखिरी बार 2019 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले थे।
Advertisement
रिजर्व के तौर पर टोबियास विसी और शेन स्नेटर को रखा है। इसके अलावा टीम में टिम वैन डेर गुग्टेन, ब्रैंडन ग्लोवर, फ्रेड क्लासेन, लोगान वैन बीक, स्टीफ़न मायबर्ग और रूलोफ़ वैन डेर मेरवे (Roelof van der Merwe) की टीम में वापसी हुई है। मेरवे साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।