शार्दुल ठाकुर उन 6 फास्ट बोलर्स में  शामिल है जो दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। लेकिन वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जो अच्छी बल्लेबाजी करना जानते है। शार्दुल को प्लेइंग 11 में जरूर होना चाहिए क्योंकि वो बीते दिनों उन सभी जीत में शामिल थे जहां भारत ने इतिहास रहा था। चाहे वो गाबा की जीत हो या ओवल दोनों में शार्दुल टीम में मौजूद थे। 

Advertisement

उन्होंने आगे जोड़ा टेस्ट में आपको एक ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो थोड़ी गेंदबाजी भी कर सके और शार्दुल आपको दोनों करके देते हैं। शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए खेले गए चार टेस्ट मैचों में 38 की औसत से 190 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं - उन्होंने गाबा में करियर का उच्चतम 67 का स्कोर बनाया और ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट की दोनों पारियों में अर्द्धशतक।

Advertisement

संजय बांगर से जब पूछा गया कि क्या ऑलराउंडर का चयन करते समय खिलाड़ी की परिस्थितियों या क्षमता को ध्यान में रखा जाएगा। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि इसके पीछे का तर्क है की कप्तान जिस तरह से कहना चाहता है क्योंकि अंततः यह कप्तान की ही टीम है। हां, राहुल द्रविड़ कुछ अलग विचार प्रस्तुत कर सकते हैं क्योंकि कोच का काम ही यही है, अपना मामला रखें और फिर देखिए कप्तान क्या सोचता है।"

भारत के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि विराट कोहली की चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर को खेलने की प्राथमिकता शार्दुल ठाकुर को शामिल करने के पक्ष में है। ;लेकिन ओवल टेस्ट मैच से पहले देखा कि विराट कोहली विदेशी परिस्थितियों में चार सीमर और एक स्पिनर की योजना के साथ खेलना चाहते हैं।'
 

लेखक के बारे में

Akhilesh Dhasmana
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार