South Africa vs Bangladesh: T20 वर्ल्ड कप 2021 में आज के दिन का पहला मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाबज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिकने में कामयाब ना हो सका और एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरह उनके विकेट ढहते गए।

Advertisement

शाकिब अल हसन के बिना मैदान पर उतरी बांग्लादेश टीम को आज सबसे ज्यादा उम्मीद अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम से थी। लेकिन, मुशफिकुर रहीम के साथ मैदान पर जो कुछ भी हुआ उसे वह किसी बुरे सपने की तरह भूलना चाहेंगे। मुशफिकुर रहीम 0 के स्कोर पर कगिसो रबाडा का शिकार बनें।

Advertisement

सौम्य सरकार के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मुशफिकुर रहीम ने रबाडा द्वारा फेंके जा रहे 6वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्लिप की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की। मुशफिकुर रहीम से चूक हुई और स्लिप पर खड़े रीजा हेंडरिक्स ने कैच लपक लिया। रीजा हेंडरिक्स ने जिस तरह से कैच लपका वह देखने लायक था। रीजा हेंडरिक्स बिल्कुल भी अपनी जगह से नहीं हिले। एक पल के लिए ऐसा लगा मानें उनके पैर जमीन से चिपक गए हों।

लेकिन, रीजा हेंडरिक्स ने संयम बनाए रखा और कैच लपक लिया। वहीं अगर T20 वर्ल्ड कप 2021 की बात करें तो बांग्लादेश की टीम अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हारकर लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनकी हालत पतली है। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार