South Africa vs India:भारतीय टेस्ट टीम कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम किसी भी मौके पर टेस्ट मैच जीत सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सुपरस्पोर्ट पार्क में मिली जीत से भारतीय टीम क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 'ऑलराउंडर टीम' बन गई है।

Advertisement

कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी के हवाले से कहा, "दक्षिण अफ्रीका में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है और सेंचुरियन में बल्लेबाजी करना सबसे कठीन था।" उन्होने आगे बात करते हुए कहा, "हमने टेस्ट को चार दिनों में जीत लिया, इससे साबित होता है कि हम आज सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं। हम सिर्फ मौके की तलाश में थे जिससे मैच जीत सकें, हम अब किसी भी स्तर के मैच में इसका फायदा उठाएंगे।"

Advertisement

कप्तान विराट ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट जीत लिया है जिस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि घर के बाहर दूसरे देश में 1-0 की बढ़त का मतलब है कि दूसरे टेस्ट में टीम को दबाव में डाला जा सकता है। हम दूसरा मैच जीतने के लिए तैयार हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि साउथ अफ्रीका की जमीन पर भारतीय टीम आज तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। सेंचुरियन में मिली जीत के बाद अब भारतीय टीम के पास साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने का अच्छा मौका है। साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। कोरोना वायरल के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीरीज के सभी मुकाबलों बिना दर्शकों के खेले जाएंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार