साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। प्लेइंग इलेवन में स्टार खिलाड़ी बाबर आजम (Babar Azam) की वापसी हुई है, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गयी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। 

Advertisement

प्लेइंग इलेवन में बाबर को अब्दुल्ला शफीक की जगह शामिल किया गया है। कप्तान शान मसूद सैम आयूब के साथ ओपनिंग करेंगे और बाबर नंबर 3 पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करेंगे। कामरान गुलाम, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में बाबर की जगह ली थी, वो नंबर 4 पर खेलेंगे। गुलाम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक बना कर नंबर 4 की जगह पक्की कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार