Paarl Royals vs Durbans Super Giants: SA20 2025-26 में पार्ल रॉयल्स औऱ डरबन सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार (13 जनवरी) को पार्ल के बोलैंड में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर रॉयल्स को शानदार जीत दिलाई। 

Advertisement

रॉयल्स को आखिरी ओवर मे जीत के लिए 6 रन चाहिए थे और कप्तान एडेन मार्करम ने गेंद सौंपी डेविड वीज़े को। आखिरी गेंद पर समीकरण घटकर दो रन रह गया। ऐसे दबाव भरे इस निर्णायक पल में रजा ने धैर्य बनाए रखा और छक्का जड़कर रॉयल्स के प्रशंसकों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया। विजयी शॉट खेलने के बाद रजा खुद भी काफी जोश में नजर आए। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद डरबन ने 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जिसमें एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में 66 रन औऱ लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन की पारी खेली। 

इसके जवाब में रॉयल्स ने 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली है। यह इस वेन्यू पर यह किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। रॉयल्स के लिए डेन लॉरेंस ने 41 गेंदों में 63 रन और रुबीन हरमन ने 45 गेंदों में नाबाद 65 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 61 गेंदों  में 106 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। 

रजा ने 13 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ ही पार्ल रॉयल्स के पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गई है। दोनों के 19-19 पॉइंट्स हैं, लेकिन रॉयल्स नेट रनरेट के मामले में बेहतर है। वहीं सुपर जायंट्स 9 मैच में चौथी हार के साथ टेबल में पांचवें नंबर पर काबिज है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार