नई दिल्ली, 17 मई (CRICKETNMORE)| मालदीव क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मैच देखने के लिए आए हुए थे। ऐसी खबरें हैं कि उनके भारत आने के पीछे एक खास वजह थी।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम को मालदीव भेजेगी ताकि वह देख सके कि इस देश में क्रिकेट की क्या स्थिति है और इसे सुधारने के लिए क्या किया जा सकता है। 

Advertisement

इस फैसले ने हालांकि बीसीसीआई के कई अधिकारियों को हैरान कर दिया है। उनका मानना है कि ऐसे में जब इस देश में घरेलू क्रिकेट में नौ नई टीमें आई हैं तो वहां ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और किसी अन्य देश में क्रिकेट के विकसा की बात बाद में भी की जा सकती थी। 

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "पूर्वोत्तर में काफी काम किया जाना बाकी है और ऐसे में आप बीसीसीआई के जीएम को मालदीव भेज रहे बल्कि उन्हें पूर्वोत्तर में ज्यादा समय बिताना चाहिए। राज्य संघ खेल के विकास के लिए जमीनी स्तर पर काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्हें वो पैसा भी नहीं मिल रहा है जो उनका है। ऐसे में आप सबा करीम को मालदीव भेज रहे हैं। क्या वो यह नहीं समझते हैं कि बीसीसीआई में 'आई' का मतलब इंडिया (भारत) है।"

अधिकारी ने कहा, "अगर फिर भी क्रिकेट कूटनीति को देखा जाए कौन सही दिमाग से काम लेते हुए मालदीव के बारे में सोचेगा जबकि ध्यान आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने पर होना चाहिए।"

 

अधिकारी ने कहा, "क्या इसमें कोई निजी एजेंडा है? बीसीसीआई से मिले काम के बाद क्या कोई मालदीव जाने के लिए तरस रहा था।"

Advertisement

एक और सीनियर अधिकारी ने बताया कि किस तरह यह सब एक रंगमंच की तरह बन गया है जहां लोग अब विदेशी दौरों पर जाने के लिए मचल रहे हैं जबकि घर में ही काफी काम बचा हुआ है। 

उन्होंने कहा, "हमारे पास अंपायर अकादमी को दोबारा शुरू करने के समय नहीं है, लेकिन सीएफओ सवालिया हालात में अमेरिका जाएंगे। सबा करीम इंग्लैंड और मालदीव जाएंगे। एनसीए का सीओओ आस्ट्रेलिया ओपन देखने के लिए छुट्टी पर जाता है। यह मजाक है।"

कार्यकारी ने कहा, "आप जानते हैं कि ब्रेक के बाद जब सर्वोच्च अदालत बैठेगी तो सीईओ के खिलाफ एक या दो मामलों में जांच हो सकती है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "महिला क्रिकेट की बात की जाए तो सिर्फ दो घरेलू सीरीज ही बीते चार साल में हमारी महिला टीम को खेलनी हैं। महिला टी-20 चैलेंज पर काम करने के बजाए सीओए विकास को कहीं और ले जाने पर काम कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "क्या यह सीओए का रोल है या कोई और अपने दौरों के लिए ऐसा कर रहा है। साथ ही जब बीसीसीआई ने करीम को नियुक्त किया था तब उनका रोल क्या था? महिला क्रिकेट का विकास उनके कार्यश्रेत्र में नहीं था?"

करीम से इस मसले पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें फोन का जवाब नहीं दिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार