20 जून। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोट के कारण विश्व कप से बाहर होने के बावजूद भारत के खिताब जीतने के अभियान को झटका नहीं लगेगा क्योंकि उसके पास अभी भी पर्याप्त प्रतिभा है।

Advertisement

आपको बता दें कि धवन के बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान धवन के अंगूठे पर चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें बाहर होना पडा़ था।

Advertisement

वैसे उम्मीद थी कि धवन जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा हो ना सका और विेशेषज्ञों ने माना कि धवन का बाहर होने ही उनके करियर के लिए सही होगा।

धवन के बाहर होने से हर कोई निराश हुआ है लेकिन क्रिकेट पंडित और पूर्व क्रिकेटर ऋषभ पंत के टीम में शामिल होने से खुश भी हुए हैं। सचिन ने ट्विट किया और धवन के लिए लिखा है कि आप जल्द स्वस्थ हो और साथ ही सचिन ने कहा कि आपके लिए निराशा हो रही है और काफी अच्छा खेल रहे थे। इस तरह से बाहर होना यकिनन दिल को दर्द देने वाला है। मुझे विश्वास है कि आप जल्द ही वापसी करेंगे और साथ ही पंत के लिए सचिन ने लिखा कि इस बड़े अवसर को फायदा जरूर उठाएं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार