हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के 194 रनों के रन चेज के दौरान टिम डेविड ने SRH के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। MI के एक समय में 67 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। ऐसे में टिम डेविड आए और उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने 18वें ओवर में टी नटराजन के ओवर में 26 रन लूटे और लगभग अपनी टीम को मैच जितवा ही दिया था। 

Advertisement

हालांकि, डेविड स्ट्राइक बरकरार रखने की कोशिश करने के चक्कर में खुद को रन आउट करा बैठते हैं। टिम डेविड का आउट होना MI के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, जो स्टैंड से खेल का मजा उठा रही थीं जैसे ही टिम डेविड आउट हुए उनके चेहरे पर 12 बज गए।

Advertisement

सारा तेंदुलकर मायूस थीं और निराशा में उन्होंने अपने मुंह को अपने हाथ से ढक लिया। वहीं उनके साथ स्टेंड में बैठी अन्य लड़की का भी रिएक्शने देखने लायक था। बता दें कि सारा तेंदुलकर को इससे पहले भी एक अन्य मैच में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए देखा जा चुका है।

सारा तेंदुलकर के पिता मुंबई इंडियंस के साथ लंबे समय से जुड़े हुए है वहीं उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में अब तक अर्जुन को खेलने का मौका नहीं मिला है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 का अपना लास्ट मैच दिल्ली के खिलाफ खेलना है। इस मैच मेंर अर्जुन के डेब्यू करने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार