भारतीय फैंस पिछले कई समय से अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में खेलते देखना चाहते थे और आईपीएल 2023 में उनका ये इंतज़ार खत्म हो गया। अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने इस साल कुछ मैचों में मौका दिया और अर्जुन ने भी गेंद के साथ दिखाया कि वो इस मंच पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अर्जुन को मुंबई के लिए खेलता देखना सचिन तेंदुलकर के लिए एक गौरवान्वित करने वाला पल था और अब खुद सचिन ने ये खुलासा किया है कि इस साल मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को क्या सलाह दी थी।

Advertisement

अर्जुन पिछले साल भी एमआई टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें उस सीजन में कोई मौका नहीं मिला था। आईपीएल 2023 में जसप्रीत बुमराह पूरे सीज़न के लिए उपलब्ध नहीं थे और जोफ्रा आर्चर भी अपनी चोट के चलते अंदर-बाहर हो रहे थे और MI के पास अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण में बहुत अधिक विकल्प नहीं थे इसीलिए अर्जुन को डेब्यू का मौका भी मिल गया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला, जहां उन्होंने अपने 2 ओवरों में 17 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। उन्होंने अगले दो मैचों में दो और विकेट लेने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में भुवनेश्वर कुमार को आउट करके अपना पहला आईपीएल विकेट लिया।

Advertisement

अब हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, तेंदुलकर से आईपीएल में पदार्पण के बाद अपने बेटे को दी गई सलाह के बारे में पूछा गया था तो सचिन ने अपने जवाब में कहा, “मुझे अपने परिवार से समर्थन मिला था। अजीत तेंदुलकर (भाई) ने समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नितिन तेंदुलकर (भाई) ने मेरे जन्मदिन पर मेरे लिए पेंटिंग बनाई थी। मेरी मां एलआईसी में कार्यरत थीं, जबकि मेरे पिता प्रोफेसर थे। उन्होंने मुझे आजादी दी। मैं सभी माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वो अपने बच्चों को भी आजादी दें।"

आगे बोलते हुए सचिन ने कहा, "मैं वही माहौल बनाने की कोशिश कर रहा हूं जो मेरे लिए बनाया गया था। जब आप खुद की तारीफ करेंगे तो लोग आपकी तारीफ करेंगे। अपने खेल पर ध्यान दो जैसे मेरे पिता कहा करते थे और अब मैं अर्जुन से भी यही कह रहा हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार