क्रिकेट एक ऐसा खेला है जो भारत में नहीं बल्कि विश्वभर के फैंस के द्वारा देखा और सराहा जाता है। भारत में फैंस क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजते हैं लेकिन, खराब प्रदर्शन करने पर इन्हीं खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल और गालियां भी पड़ती हैं। क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिनको फैंस बेहद पसंद करते हैं और शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जो उनसे नफरत करता हो। इस लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है।

Advertisement

संजू सैमसन: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भले ही ना के बराबर इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हों लेकिन, उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है। संजू सैमसन को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं यही वजह है कि जब-जब वो टीम से ड्रॉप हुए हैं तब-तब फैंस ने ट्विटर पर बवाल मचा दिया है। संजू सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे शायद ही कोई नफरत करता हो।

Advertisement

मुथैया मुरलीथरन: श्रीलंका के स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीथरन को इस लिस्ट में शामिल करने के पीछे की वजह उनका सौम्य व्यवहार है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला ये गेंदबाज काफी सरल स्वभाव के हैं इस वजह से वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं। शायद ही कोई ऐसा क्रिकेटिंग लवर फैन हो जो मुथैया मुरलीथरन को ना पसंद करता हो।

सचिन तेंदुलकर: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का दर्जा फैंस के दिलों में भगवान से कम नहीं है। भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में सचिन के फैंस की गिनती करोड़ों में हैं। सचिन तेंदुलकर को फैंस काफी ज्यादा प्यार करते हैं यही वजह है कि हमारी इस लिस्ट में लिटिल मास्टर का नाम शामिल है।

Advertisement

ब्रायन लारा: महान खिलाड़ी ब्रायन लारा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अपने पूरे करियर के दौरान विवादों से दूर रहने वाले ब्रायन लारा को खेलते हुए देखना फैंस का सपना रहता था। ब्रायन लारा को क्रिकेट पंडित से लेकर फैंस सभी पसंद करते हैं।

Advertisement

वीवीएस लक्ष्मण: कलाइयों के जादूगर वीवीएस ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। वीवीएस लक्ष्मण को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे इंसान को तलाशना मुश्किल है जो वीवीएस लक्ष्मण ने नफरत करता हो।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार