9 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 49 शतक मारने वाले सचिन तेंदुलकर ने 23 साल पहले आज के ही दिन अपने वनडे करियर का पहला शतक बनाया था। साल 1994 में सिंगर वर्ल्ड सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में सचिन ने 78 पारियों के बाद अपना पहला शतक बनाया था। इस मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर ने 130 गेंदों में 110 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। 

Advertisement

इस शतक के बाद के सचिन के करियर ने जो करवट ली हो इतिहास बन गया। पहले 78 मैचों में सचिन ने 32.71 की औसत से 2126 रन बनाए थे जिसमें 17 अर्धशतक शामिल थे। इसके बाद उन्होंने अपने अगले 385 मैचों 47.11 औसत से 16300 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 48 शतक बनाए। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

Advertisement

यहां देखें सचिन के पहले शतक का वीडियो

सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 वनडे मैचों में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाकर वह क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह बन गए।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें  

इस मुकाबले में सचिन के शतक की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 215 रन पर सिमटकर 31 रन से ये मैच हार गई थी। भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर इस वर्ल्ड सीरीज पर कब्जा किया था।


फोटो: आईसीसी 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार