12 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिवस मनाया। ऐसे खास मौके पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ग्रेट अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा महान सचिन तेंदुलकर ने एक ऐसा खुलासा भी किया है जो अभी तक किसी के सामने नहीं आया था। 

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने मिड डे से बात करते हुए एक वाकया याद करते हुए कहा कि " जब मेरा बेटा करीब डेढ़ साल का था तो उस समय मैं और अमिताभ बच्चन एक एड की शूटिंग कर रहे थे। उस ऐड की शूटिंग में मेरे साथ अर्जुन भी गया था। अर्जुन के हाथ में एक संतरा था और वो हमारे करीब ही बैठा था।

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

ऐसे में जब अर्जुन ने संतरा खा लिया तो पास में ही बैठे अमित जी के कुर्ते में उसने अपना हाथ पोछ लिया। अर्जुन के ऐसा करते ही मैं पूरी तरह से शर्मिंदा हो गया था। उस वक्त मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं अमित जी से क्या कहूं। मैं उनसे बचने के लिए बगले झांकने लगा था। 

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

गौरतलब है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को क्रिकेट काफी पसंद है और अपने ट्विट के माध्यम से टीम इंडिया के परफॉर्मेंस के बारे में बात करते रहते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार