30, जनवरी, क्राइस्टचर्च (CRICKETNMORE)।भारत ने मंगलवार को हेगले ओवल मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रनों से मात देते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।
इस ऐतिहासिक जीत में भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और गेंदबाज पोरेल ने 4 विकेट चटकाए तो वहीं शिवा सिंह और रयान पराग ने दो-दो विकेट लिए। रॉय और अभिषेक शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
भारतीय अंडर 19 गेंदबाजों के कहर के आगे पाकिस्तान की युवा टीम केवल 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 203 रन से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ भारत की टीम भिड़ेगी।
इस जीत से खुश होकर भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी ट्विट किए बिना नहीं रह सके। सचिन ने भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा किए गए परफॉर्मेंस को शानदार बताया है और साथ ही फाइनल के लिए गुड लक कहा है।