IPL 2026, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद जोस बटलर ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 74 गेंदों में 125 रन की शानदार साझेदारी की। शुभमन गिल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

दूसरी तरफ साईं सुदर्शन ने एक छोर संभाले रखा और इसके बाद उन्हें जोस बटलर का शानदार साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 82 रन की तेज साझेदारी की। साईं ने 53 गेंदों में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं जोस बटलर ने आखिर तक टिकते हुए 27 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन ही 1-1 विकेट हासिल कर सके।

टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुदंर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार