India A vs Sri Lanka A, 2nd Unofficial Test: साईं सुदर्शन का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है। श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने लगातार दूसरा शतक ठोक दिया। उनके साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और दोनों ने मिलकर भारत ए को मजबूत शुरुआत दिलाई।
भारत के 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। श्रीलंका ए के खिलाफ गॉल इंटरनेशल स्टेडियमें खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार (3 जुलाई) को उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उनकी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 247 रन बना लिए और अब टीम श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 119 रन पीछे है।
साईं सुदर्शन ने 184 गेंदों में नाबाद 104 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल हैं। उन्होंने 166 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक भी रहा। इससे पहले उन्होंने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भी 175 गेंदों में 132 जड़कर शानदार शतक लगाया था और अब लगातार दो मैचों में सेंचुरी लगाकर एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
सुदर्शन को इस दौरान देवदत्त पडिक्कल का भी अच्छा साथ मिला है। दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 181 रन जोड़ दिए हैं। पडिक्कल भी शानदार लय में दिखे और 151 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाकर शतक के करीब पहुंच गए। उन्होंने इस सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी भी पूरी की और सुदर्शन के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
सुदर्शन ने अपनी फिफ्टी 85 गेंदों में पूरी की और फिर बिना किसी जल्दबाजी के शतक तक पहुंचे। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह साफ लग रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में में खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जल्द घोषित होने वाली भारतीय टीम में उनकी जगह लगभग तय हो चुकी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
अगर मैच की बात करें तो इससे पहले श्रीलंका ए ने पहली पारी में 110 ओवर में 366 रन बनाए थे। टीम के कप्तान सहान अराच्चिगे ने शानदार 127 रन की पारी खेली। भारत ए की ओर से इस पारी में गेंदबाजी से गुरनूर बराड़ और सारांश जैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट अपने नाम किए।