Sai Sudharsan Century: इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां बाएं हाथ के 23 वर्षीय बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला गरज़ा है। साईं ने इंडिया ए के लिए मुश्किल समय में 200 बॉल का सामना करके 9 चौके लगाते हुए 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली है। गौरतलब है कि साईं के बैट से पिछले आठ फर्स्ट क्लास मैचों में ये चौथी सेंचुरी निकली है।

Advertisement

ये युवा बल्लेबाज़ बीते समय में बेहद गज़ब की फॉर्म में दिखा है। आपको बता दें कि साईं टीम इंडिया के लिए भी अपना डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 3 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है। खास बात ये है कि उन्होंने 3 वनडे मैचों में से 2 मैचों में हाफ सेंचुरी जड़ी है। इसके अलावा वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी फर्स्ट क्लास सेंचुरी ठोक चुके हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि सुदर्शन ने आईपीएल जैसे मंच पर भी सभी को खूब प्रभावित किया है। आलम ये है कि वो गुजरात टाइटंस के रिटेंन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्हें आगामी मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने पूरे 8.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। पिछले साल तक वो टीम के लिए 20 लाख रुपये की सैलेरी पर आईपीएल खेल रहे थे। आईपीएल में उनके नाम 25 मैचों में 47 की औसत और 139.17 की औसत से 1034 रन दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में एक सेंचुरी और 6 हाफ सेंचुरी भी ठोकी है।

बात करें अगर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले की तो इंडिया ए ने अपनी पहली इनिंग में महज़ 107 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए ने 195 रन ठोके। इसके बाद टीम इंडिया के लिए साईं सुदर्शन (103) और देवदत्त पडिक्कल (88) ने दूसरी इनिंग में शानदार बल्लेबाज़ी की जिसके दम पर टीम ने 312 रन जोड़े। यहां से अब ये मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 225 रन बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार