बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ इंग्लैंड में एक क्रिकेट क्लब मैच के दौरान शानदार रनअप के साथ तेज गेंदबाजी करते दिखे।
इस वायरल वीडियो में सैफ अली खान पूरे क्रिकेटिंग गियर और सफेद ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए अच्छा रनअप लिया और पूरी तरह क्रिकेटर वाले अंदाज में गेंद फेंकी। उनकी गेंदबाजी का एक्शन देखकर ऐसा लगा कि अभिनेता ने इस खेल की बारीकियों पर अच्छी पकड़ बनाई हुई है।
VIDEO:
सैफ इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए भी दिखाई दिए। मैच के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर और बेट के साथ क्लब के खिलाड़ियों और प्रिंस क्रिकेट अकादमी के संस्थापक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस खास मौके पर अकादमी के संस्थापक और कोच ने सैफ अली खान को एक बैगी कैप भी भेंट की। इसके अलावा उन्हें एक खास किताब दी गई, जिसमें उनके पिता और दादा से जुड़ी क्रिकेट की कहानियां शामिल थीं।
VIDEO:
दरअसल, सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों में शामिल रहे हैं। पटौदी ने भारत के लिए 46 टेस्ट मैच खेले और 2793 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 6 शतक और 16 अर्धशतक रहे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनका शानदार रिकॉर्ड रहा और उन्होंने 310 मैचों में 15425 रन बनाए, जिसमें 33 शतक और 75 अर्धशतक शामिल थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
सैफ के दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी भी क्रिकेटर और कप्तान रहे थे। खास बात यह है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड दोनों का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसे में सैफ का क्रिकेट के मैदान पर उतरना उनके परिवार की इसी पुरानी क्रिकेट विरासत की एक झलक भी दिखाता है।