13 सितंबर। 12 सितंबर यानि गुरूवार के दिन विराट कोहली ने धोनी को लेकर एक यादगार ट्विट किया जिसके बाद सोशल साइट्स पर चर्चा होने लगी कि धोनी रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे।

Advertisement

दरअसल ट्विट में कोहली ने जहां 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी के साथ हुई पार्टनरशिप का जिक्र किया था जिसमें धोनी ने उन्हें पार्टनरशिप के दौरान रन बनानें के लिए इतना भगाया जैसे वो अपने फिटनेस टेस्ट में दौड़ रहे हैं।

Advertisement

उस ट्विट में कोहली ने जो फोटो पोस्ट किया था उसमें वो धोनी के सामने सर झुकाए हुए हैं। इस फोटो को देखकर गुरूवार के पूरे दिन धोनी के संन्यास की मनगढ़ंत बातें मीडिया में आग की तरह फैली।

बाद में टीम के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इन अटकलों पर विराम लगाया और धोनी के रिटायरमेंट की खबरों को बकवास करार दिया।

वहीं धोनी की वाइफ साक्षी भी धोनी के संन्यास वाले खबर लेकर सामने आई और ट्विट कर अपना रिएक्शन दिया। साक्षी ने भी ऐसी खबर को बकवास करार दिया। गौरतलब है कि धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं जिसके कारण ऐसी खबरें लगातार मीडिया में वायरल हो रही है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार