एशिया कप के फाइनल से पहले सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पाकिस्तान की बैटिंग लंकाई गेंदबाज़ों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पाकिस्तान महज़ 121 रन ही बना सका था। टूर्नामेंट के फाइनल से पहले अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने टीम की बैटिंग को लेकर चिंता जताई है। सलमान बट का मानना है कि बल्लेबाज़ उन गेंदबाज़ों को ही पिक नहीं कर पा रहे जिन्हें उन्होंने कई बार खेला है।

Advertisement

पूर्व बल्लेबाज़ ने पाकटीवी के साथ बातचीत करते हुए पाकिस्तान की बैटिंग को लेकर चिंता जताई और कड़े शब्दों में खिलाड़ियों को निंदा भी की। वह बोले, 'पाकिस्तानी की बैटिंग के हालात इतने बुरे हैं कि जिन गेंदबाज़ों को वो कई बार खेल चुके हैं, उन्हें ही पिक नहीं कर पा रहे। वह अब तक हसरंगा को ही नहीं खेल पा रहे। हमारे लड़के गुगली ही नहीं समझ पाते।'

Advertisement

सलमान बट ने मिडिल ऑर्डर बैटर्स पर तंज करते हुए अपना बयान दिया। वह बोले, 'हम स्पिनर्स को आसमान में मारकर आउट हो रहे हैं। टीम का मिडिल ऑर्डर अब तक इंप्रेस नहीं कर सका है और लंबे समय से यह क्रिकेट खेल रहे हैं। मिडिल ऑर्डर को खुद से सवाल करना चाहिए कि हम पावरहिटर्स है, लेकिन शादाब और नवाज़ को ऊपर भेज दिया जाता है, तो हम बेहतर है या वो?'

पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ी की तारीफ भी की। सलमान का मानना है कि भगवान ने बल्लेबाज़ों को काबिलियत दी है, लेकिन वह मैदान पर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और इसी की वज़ह से प्रेशर पड़ रहा है। यही कारण भी है कि बाबर आज़म और रिज़वान ऊपर धीमा क्रिकेट खेलते हैं। सलमान बट का कहना है कि पाकिस्तान को नंबर-4 पर एक संपूर्ण बल्लेबाज़ की जरूरत है जो कि टीम के लिए क्रिकेटिंग शॉट खेलकर बड़े रन बना सके। इसके लिए उन्होंने शान मसूद का नाम सामने रखा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार