ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में 184 रनों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीरीज के सभी तीन मैचों में अर्धशतक बनाया और उनके इस प्रदर्शन के लिए उनकी काफी प्रशंसा भी की गई लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि वनडे क्रिकेट में इतना शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद वो वर्ल्ड कप 2023 की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगे क्योंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल का ओपनिंग करना तय है और मिडल ऑर्डर में उनकी जगह बनना बहुत मुश्किल है।

Advertisement

ईशान किशन ने कुछ समय पहले ही वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था लेकिन उसके बाद भी वो अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने उन्हें लेकर अपनी राय रखी है। सलमान बट्ट भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा लिए गए फैसले से प्रभावित नहीं हैं और उनका मानना है कि किशन को टीम से आश्वासन की जरूरत है।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए बट्ट ने कहा, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि ईशान के साथ भारत का प्रयोग भ्रमित करने वाला था। एक आदमी को 200 रन बनाने के बाद बाहर कर दिया गया, इसका क्या मतलब है? या तो वो इस सच को स्वीकार कर लें कि वो दूसरा विकल्प हैं, भले ही वो एक पारी में 1000 रन भी बना लें। ये आपको कभी भी सर्वश्रेष्ठ होने का एहसास नहीं देता, आपको कभी ये एहसास नहीं देता कि आपको आपके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इस समय ये भावना है कि आप कुछ भी करें, आप दूसरा विकल्प होंगे।”

बट्ट के इस बयान से कुछ लोग सहमत हैं जबकि कुछ बट्ट को ही ट्रोल करना शुरू कर चुके हैं। आपको बता दें कि किशन को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ईशान टी-20 सीरीज में भी खेल रहे हैं लेकिन पहले टी-20 में वो कुछ खास नहीं कर पाए ऐसे में उनसे दूसरे टी-20 में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार