MIL vs SUL, The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बीते मंगलवार, 21 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां एमआई लंदन की टीम (MI London) ने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की और सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में एमआई लंदन की टीम के सबसे बड़े हीरो कैप्टन सैम करन (Sam Curran) और विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) रहे।

Advertisement

इस मुकाबले में MI London ने ही टॉस जीतकर सनराइजर्स लीड्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जो कि 99 गेंद (कुल 100 गेंद होती है) ही मैदान पर टिक पाए और 143 रन बनाकर ऑल आउट हुए। उनके लिए सलामी बल्लेबाज़ मिचेल मार्श ने 27 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली, वहीं टॉम एल्सोप ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए।

बात करें अगर MI London के गेंदबाज़ों की तो रिचर्ड ग्लीसन ने 19 गेंद डालकर 25 रन खर्चे और सनराइजर्स लीड्स के 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा सैम करन ने 2 विकेट और ट्रेंट बोल्ट, टॉम करन और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

यहां से अब MI London को ये मुकाबला जीतने के लिए 144 रनों का लक्ष्य हासिल करना था जिसका पीछा करते हुए विल जैक्स (03 गेंदों पर 02 रन), जेम्स विंस (18 गेंदों पर 17 रन) और जेसन रॉय (02 गेंदों पर 00) सस्ते में आउट हो गई। हालांकि इसके बाद मैदान पर सैम करन और निकोलस पूरन ने बल्लेबाज़ी की कमाल संभाली और धमाकेदार अंदाज़ में अर्धशतक जड़े।

सैम करन ने 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 60 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ निकोलस पूरन ने तो महज़ 22 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के लगाकर नाबाद 58 रनों की तूफानी पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर MI London ने महज़ 84 गेंदों पर टारगेट हासिल किया और 7 विकेट से मुकाबला जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि सनराइजर्स लीड्स के लिए ब्रायडेन कार्स ने 20 गेंदों पर 18 रन देकर 2 विकेट लिए और नाथन एलिस ने 20 गेंदों पर 22 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इसके अलावा निकोलस पूरन को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार