मेजर लीग क्रिकेट 2023 के दूसरे मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने कोरी एंडरसन और शादाब खान के अर्धशतकों की मदद से MI न्यूयॉर्क को 22 रन से हरा दिया। न्यूयॉर्क की तरफ से टिम डेविड ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में हुए इस मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने चुना था। 

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कोरी एंडरसन ने बनाये। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौको और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा शादाब खान ने 30 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 129 (58) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। MI न्यूयॉर्क की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट कागिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट ने चटकाए। इसके अलावा एक विकेट सरबजीत लड्डा को मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI न्यूयॉर्क की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन टिम डेविड ने बनाये। उन्होंने 28 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान कायरन पोलार्ड ने 27 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने 28 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 40 रन का योगदान दिया। यूनिकॉर्न्स की तरफ से कार्मि ले रॉक्स और लियाम प्लंकेट ने 2-2 विकेट हासिल किये। वहीं एक विकेट शादाब खान ने चटकाया। 

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स: मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), फिन एलन, एरोन फिंच (कप्तान), कोरी एंडरसन, मार्कस स्टोइनिस, तजिंदर ढिल्लों, चैतन्य बिश्नोई, शादाब खान, कार्मि ले रॉक्स, हारिस राउफ, लियाम प्लंकेट। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

MI न्यूयॉर्क: डेवाल्ड ब्रेविस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), हम्माद आजम, स्टीवन टेलर, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड (कप्तान), मोनांक पटेल, सरबजीत लड्डा, एहसान आदिल, कागिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार