श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने जब से क्रिकेट को अलविदा कहा है तभी से लंकाई टीम एक अच्छे ओपनर के लिए जूझ रही है। आज भी श्रीलंकाई टीम जयसूर्या की कमी को भर नहीं पाई है लेकिन हो सकता है कि खुद जयसूर्या ही उस कमी को भर दें। क्यों आप भी हैरान हैं ना कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, हम ऐसा इसलिए कह रेह हैं क्योंकि जयसूर्या का बेटा भी क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो रहा है। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक श्रीलंकाई जर्नलिस्ट ने वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि जयसूर्या खुद अपने बेटे को नेट सेशन में थ्रोडाउन दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को आप देखेंगे तो पाएंगे कि उनका बेटा अपने पापा की ही तरह बाएं हाथ का बल्लेबाज है। इस वीडियो में उनका बेटा कई अलग-अलग शॉट्स खेल रहा है जबकि उसका डिफेंस भी जयसूर्या से ही मिलता जुलता है।

Advertisement

जयसूर्या खुद अपने बेटे को तैयार कर रहे हैं और ऐसे में अगर आने वाले कुछ सालों में उनका बेटा श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेलता है तो उसका भविष्य सुनहरा हो सकता है। फिलहाल ये वायरल वीडियो देखकर आपको सनथ जयसूर्या के पुराने दिनों की याद आना लाज़मी है क्योंकि उनका बेटा भी उन्हीं की परछाई लग रहा है।

वहीं, अगर मौजूदा हालातों की बात करें तो श्रीलंकाई टीम क्रिकेट में तो पीछे हो ही रही है साथ ही उनके देश के हालात भी कुछ सही नहीं हैं। श्रीलंका देश अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है और ऐसे में पूरी दुनिया यही दुआ कर रही है कि किसी तरह से श्रीलंका इस संकट से जल्द से जल्द उबरे और उनकी अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सके।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार