17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं। नेपाल पुलिस इस मामले में काफी एक्टिव होकर काम कर रही है और क्योंकि संदीप पिछले तीन हफ्ते से गायब हैं इसलिए नेपाल पुलिस ने अब इंटरपोल से मदद मांगी है। संदीप के खिलाफ नेपाल पुलिस ने डिफ्यूज़न नोटिस भी जारी कर दिया है और अब इसी बीच उनकी तरफ से भी रिएक्शन आया है।

Advertisement

उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद, नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें तत्काल आधार पर निलंबित कर दिया था। हालांकि, अपने खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद संदीप की मानसिक हालत खराब नजर आ रही है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने फेसबुक पोस्ट में किया है। संदीप ने कहा है कि उन्हें पता नहीं चल रहा है कि वो क्या करें और क्या ना करें।

Advertisement

नेपाली में लिखे गए अपने फेसबुक पोस्ट में लामिछाने ने कहा, "मैं सोच नहीं पा रहा था कि क्या करूं और क्या नहीं करूं। इन सभी चीजों ने एक तरफ मुझे मानसिक रूप से प्रभावित किया है और दूसरी तरफ, मुझे बीमारी से गुजरना पड़ा और मानसिक तनाव और खराब स्वास्थ्य के कारण, मैंने खुद को क्वारंटीन रखा। मैं इस घटना से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित हुआ हूं और मैं असंतुलन की स्थिति में पहुंच गया हूं।"

आगे लिखते हुए संदीप कहते हैं, “मैं डॉक्टरों की सलाह के तहत खुद को सामान्य स्थिति में ला रहा हूं। मेरे स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और मैं अपने खिलाफ झूठी शिकायत से बचाव के लिए जल्द से जल्द नेपाल लौटने की योजना बना रहा हूं। मैं झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। जहां तक ​​मैं समझता हूं, नेपाल के संविधान के अनुसार, मैं दोषी साबित होने तक निर्दोष हूं। मैं ये भी समझता हूं कि संविधान गरिमा के साथ जीने का अधिकार, यातना के खिलाफ अधिकार, निजता का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार और मेरे कानूनी व्यवसायी से परामर्श करने का अधिकार प्रदान करता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार