दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। अश्विन ने अपनी धारधार गेंदबाजी से साबित किया है कि भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी गेंदों का विपक्षी टीम के पास कोई काट नहीं है। अश्विन अब तक 81 टेस्ट मैचों में कुल 426 विकेट ले चुके हैं।

Advertisement

कानपुर टेस्ट के दौरान, उन्होंने हरभजन सिंह के 417 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। आर अश्विन अनिल कुंबले और कपिल देव के बाद अब सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं। आर अश्विन को भविष्य में काफी टेस्ट मैच खेलना है ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके संजय बांगड़ ने बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

संजय बांगड़ का मानना है कि अश्विन मुरलीधरन के 133 मैचों में 800 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान संजय बांगड़ ने कहा, 'अगर अश्विन लंबे समय तक फिट रहते हैं तो वो मुरलीधरन के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं।'

संजय बांगड़ ने आगे कहा, 'मुथैया मुरलीधरन ने खुद कहा है कि अगर कोई उनका रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वो रविचंद्रन अश्विन हैं। और जिस तरह से अश्विन अभी गेंदबाजी कर रहे हैं ये उनके करियर का दूसरा पड़ाव है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए अपनी ऑफ स्पिन पर ज्यादा ध्यान दिया है। ऐसे में मुझे लगता है कि वो उस मुकाम को भी पार कर सकते हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार