Sanju Samson Creates History: राजस्थान रॉयल्स(RR) के कप्तान संजू सैमसन(Sanju Samson) ने आईपीएल(IPL) इतिहास में नया मुकाम छू लिया है। चेन्नई(CSK) के खिलाफ मुकाबले में सैमसन ने लीग में राजस्थान की ओर से 4000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह कारनामा 149वें मैच में छक्का लगाकर पूरा किया। आईपीएल में किसी एक टीम के लिए इतने रन बनाने वाले वह सातवें बल्लेबाज़ बने हैं।

Advertisement

आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

ये मुकाबला RR के लिए सैमसन का 149वां मैच था और उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 15 रन की ज़रूरत थी। 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को शानदार छक्का जड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल कर ली।

अब सैमसन के नाम IPL में राजस्थान के लिए 4001* रन हो चुके हैं। उनसे पहले जोस बटलर (3055), अजिंक्य रहाणे (2810) और शेन वॉटसन (2372) जैसे खिलाड़ी ये आंकड़ा नहीं छू सके। सैमसन ने ये रन सालों की कड़ी मेहनत से बनाए हैं और राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाज़ी रीढ़ बनकर उभरे हैं।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. संजू सैमसन – 4001*

  2. जोस बटलर – 3055

  3. अजिंक्य रहाणे – 2810

  4. शेन वॉटसन – 2372

  5. यशस्वी जायसवाल – 2166

  6. रियान पराग – 1563

  7. राहुल द्रविड़ – 1276

  8. स्टीव स्मिथ – 1070

  9. यूसुफ पठान – 1011

  10. शिमरोन हेटमायर – 953

इतना ही नहीं, IPL इतिहास में एक ही टीम के लिए 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में भी संजू सैमसन अब शामिल हो गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (RCB), रोहित शर्मा (MI), धोनी और रैना (CSK), डिविलियर्स (RCB) और डेविड वॉर्नर (SRH) ऐसा कर चुके हैं।

आईपीएल में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. विराट कोहली (आरसीबी) – 8509

  2. रोहित शर्मा (एमआई) – 5758

  3. एमएस धोनी (सीएसके) – 4865

  4. सुरेश रैना (सीएसके) – 4687

  5. एबी डिविलियर्स (आरसीबी) – 4491

  6. डेविड वॉर्नर (एसआरएच) – 4014

  7. संजू सैमसन (आरआर) – 4001*

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

सैमसन ने IPL में कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें 4679 रन बनाए हैं। इनमें से 149 मैच RR के लिए रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 28 मैचों में 677 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार