India vs West Indies Super 8: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson)  ने रविवार (1 मार्च) को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के जड़े। इस विजयी पारी के साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच  सैमसन ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 

Advertisement

तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में सैमसन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी। 

T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

101 सुरेश रैना बनाम SA ग्रोस आइलेट 2010

97 नाबाद संजू सैमसन बनाम WI ईडन गार्डन्स 2026

Advertisement

92 रोहित शर्मा बनाम Aus ग्रोस आइलेट 2024

89 नाबाद विराट कोहली बनाम WI वानखेड़े 2016

84 नाबाद सूर्यकुमार यादव बनाम USA वानखेड़े 2026

Advertisement

विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

टी-20 वर्ल्ड कप में सफल रनचेज में बतौर भारतीय सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़ा, जिन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ औऱ 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। 

T20 वर्ल्ड कप में सफल रनचेज में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

Advertisement

97* - संजू सैमसन (v WI, 2026)*

82* - विराट कोहली (v AUS, 2016)

82* - विराट कोहली (v PAK, 2022)

Advertisement

78* - विराट कोहली (v PAK, 2012)

72* - विराट कोहली (v SA, 2014)

धोनी की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल

Advertisement

बतौर भारतीय विकेटकीपर आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।  उनसे पहले फारूख इंजीनियर, एमएस धोनी, केएल राहुल और ईशान किशन ने ही यह कारनामा किया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार