भारत के ओपनिंग बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने रविवार को गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल  में अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया । शानदार फॉर्म में चल रहे सैमसन पारी के पहले ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर बिना खाता खोले ही बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

सैमसन साल 2024 में इस फॉर्मेट में चौथी बार जीरो के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे है। भारत के लिए एक साल में सबसे ज़्यादा बार टी-20 इंटरनेशनल में जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड सैमसन ने अपने नाम कर लिया है। सैमसन ने इस लिस्ट में यूसुफ पठान (2009) ,रोहित शर्मा (2018,2022) और विराट कोहली (2024) को पीछे छोड़ा है। 

Advertisement

बता दें कि इससे पहले दो  टी-20 इंटरनेशनल में लगातार दो शतक लगाए थे और वो ऐसा करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने थे । इस सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 50 गेंदों में 107 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

गौरतलब है की साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में भारत को ३ विकेट से हराकर चार मैच की सीरीज 1-- की बराबरी कर ली है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गवाकर 124 रन ही बना सकी। जिसमें हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों में नाबाद 39 रन, अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए।  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पारी बीच में लड़खड़ाई औऱ एक समय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 66 रन था। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर संभाले रखा औऱ 41 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा पुछल्ले बल्लेबाज गेराल्ड कोइट्जे 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। 

Advertisement

भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार